hajipur news. प्राकृतिक खेती के लिए 1250 किसानों का चयन, मिलेंगे चार हजार रुपये

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना के अंतर्गत प्रखंड की कुल 10 पंचायतों में प्राकृतिक खेती कार्यक्रम चल रहा है

बिदुपुर. बिदुपुर प्रखंड कृषि कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना के अंतर्गत गुरुवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. प्रखंड के कुल 10 क्लस्टर से 1250 किसानों व 500 हेक्टेयर भूमि को प्राकृतिक खेती के लिए चयन किया गया. मालूम हो कि राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना के अंतर्गत प्रखंड की कुल 10 पंचायतों में प्राकृतिक खेती कार्यक्रम चल रहा है. इसमें कंचनपुर में 125 किसान, दाउदनगर में 110 किसान, मझौली में 140 किसान, सहदुलहपुर धोबौली में 142, नवानगर में 108 किसान, शीतलपुर कमालपुर में 125 किसान, चकठकुरसी कुसियारी में 125 किसान, चेचर में 125 किसान, बाजीतपुर सैदात में 125 किसान एवं कथौलिया में 125 किसान प्राकृतिक खेती से जुड़े हुए हैं. किसानों व भूमि का चयन कृषि सखी और किसान सलाहकार द्वारा किया गया है. किसानों को रबी फसल के लिए दो हजार रुपये और खरीफ फसल लिए दो हजार रुपये कुल चार हजार रुपये की सहायता दी जायेगी. साथ की कृषि सखी को चार हजार रुपये यात्रा और मोबाइल के लिए भी राशि दी जायेगी. सभी कलस्टरों के लिए कुल 7 बीआरसी को इनपुट बनाने के लिए निर्देश दिया गया है. सभी किसान एक निजी कंपनी लिमिटेड से जुड़े हुए है. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी डॉ विकास कुमार, सहायक निदेशक (रसायन) अनु कुमारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी हाजीपुर ज्योति गुप्ता, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक बिदुपुर, किसान सलाहकार प्रेम प्रकाश सिंह, संजीव कुमार, सुनील कुमार कृषि समन्वयक, पवन कुमार, उपेंद्र कुमार, अरविंद कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAHUL RAY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >