hajipur news. शिविर में 12 लोगों ने किया रक्तदान

पातेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शनिवार को मिशन जिंदगी के तहत एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

पातेपुर. पातेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शनिवार को मिशन जिंदगी के तहत एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में स्थानीय 12 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. ब्लड संग्रह के लिए सीएचसी पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों ने रक्तदान करने वाले सभी व्यक्तियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके इस मानवीय कार्य के लिए बधाई दी, जिससे उनका हौसला और बढ़ा. रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अवनी कुमार ने रक्तदान करके किया.

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि मिशन जिंदगी के तहत सीएचसी में आयोजित इस रक्तदान शिविर में स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे. शिविर के दौरान कुल 12 लोगों ने रक्तदान किया. उन्होंने बताया कि रक्तदान करने वाले सभी लोगों को ग्रीन कार्ड के साथ-साथ प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया है.

डॉ. अवनी कुमार ने इस दौरान लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें इसके लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कमजोरी या परेशानी नहीं होती है, बल्कि इससे शरीर में नए रक्त का संचार बढ़ता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। शिविर के दौरान सुशील कुमार, कैलाश कुमार, संजय कुमार के साथ सीएचसी के कई डॉक्टर और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >