hajipur news. तिरहुत तटबंध पर 1.25 किलोमीटर दायरे में जल्द बनेगी पक्की सड़क : विधायक

जल संसाधन विभाग के बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल लालगंज यह काम करायेगा

लालगंज नगर. लालगंज नगर परिषद क्षेत्र में तिरहुत तटबंध पर सवा किलो मीटर बांध पड़ पक्की सड़क का निर्माण जल्द ही शुरू हो जायेगा. इसके लिए निविदा की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. जल संसाधन विभाग के बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल लालगंज यह काम करायेगा. यह जानकारी लालगंज विधायक संजय कुमार सिंह ने नानक शाही गुरुद्वारा में प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को दी.

बांध पर पक्की सड़क निर्माण की मांग काफी पुरानी

उन्होंने बताया कि बांध पर पक्की सड़क निर्माण की मांग काफी पुरानी है. अरसे से लोग उस पर पक्की सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे थे. बरसात के दिनों में लोगों को इस बांध पर चलना मुश्किल हो जाता था. पैर फिसलने के कारण कई बार गंभीर दुर्घटनाएं भी हो जाती थी. बांध पर सड़क निर्माण हो जाने से लालगंज प्रखंड एवं नगर परिषद के लोगों को काफी सहूलियत होगी. उन्होंने बताया कि 1.25 किलोमीटर लंबे इस सड़क का निर्माण 4.58 करोड़ की लागत से कराया जायेगा. इस सड़क के निर्माण हो जाने से बसंता जहानाबाद श्मशान घाट पर दाह संस्कार करने आने वाले लोगों को भी काफी सहूलियत होगी. कच्ची सड़क होने के कारण धूल और कीचड़ से लोगों को निजात मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >