गोपालगंज: बरहीमा टोल टैक्स के पास ढाबे पर युवक को चाकू मारा, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

गोपालगंज में एक बार फिर अपराधियों ने अपना खौफ दिखाया है. बरहीमा टोल टैक्स के पास एक ढाबे पर पूर्व विवाद को लेकर युवक सूरज ठाकुर पर चाकू से हमला किया गया. घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Gopalganj Knife Attack Case: सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहीमा टोल टैक्स के समीप स्थित एक ढाबे पर गुरुवार को पूर्व के विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

घायल युवक की पहचान बरहीमा गांव निवासी धर्मेंद्र ठाकुर के पुत्र सूरज ठाकुर के रूप में की गई है. परिजनों के अनुसार, सूरज ढाबे के पास मौजूद था, तभी पूर्व के विवाद को लेकर उस पर हमला कर दिया गया.

पूर्व विवाद को लेकर चाकू से हमला करने का आरोप

परिजनों ने बताया कि हमला अचानक किया गया, जिसमें सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में परिजन उसे इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है.

आरोपी पर रंजिश में हमला करने का आरोप

घायल पक्ष ने आरोप लगाया है कि गोलू कुमार ठाकुर ने पूर्व की रंजिश को लेकर सूरज ठाकुर पर चाकू से हमला किया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद सिधवलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. वहीं घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में जारी है.

इसे भी पढ़ें: पटना से गया तक चली तबादला एक्सप्रेस, बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 20 अफसरों का ट्रांसफर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >