थावे की दो पंचायतों में सम्मान योजना को लेकर इ- केवाइसी और इ- रजिस्ट्रेशन का काम शुरू

स्थानीय प्रखंड की वृंदावन और रामचंद्रपुर पंचायतों में मंगलवार को बिहार सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत किसानों का प्रधानमंत्री निधि सम्मान योजना के तहत इ- केवाइसी और इ- रजिस्ट्रेशन का काम शुरू हो गया.

थावे. स्थानीय प्रखंड की वृंदावन और रामचंद्रपुर पंचायतों में मंगलवार को बिहार सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत किसानों का प्रधानमंत्री निधि सम्मान योजना के तहत इ-केवाइसी और इ-रजिस्ट्रेशन का काम शुरू हो गया. प्रभारी कृषि पदाधिकारी अमर प्रसाद पटेल के नेतृत्व में यहां शिविर लगाया गया. शिविर में दोनों पंचायतों के रैयत और गैर रैयत का इ-केवाइसी और इ-रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है. इसमें रैयत किसानों के लिए मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, नाम से जमीन का कागजात तथा गैर रैयत किसानों के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य है. इ- केवाइसी और इ- रजिस्ट्रेशन के दौरान मोबाइल में आया ओटीपी डालने के बाद ही प्रोसेस पूरा हो रहा है. मौके कृषि समन्वयक विजय शंकर यादव, समन्वयक राकेश मिश्रा, अंचल सीआइ कृष्णा सिंह, किसान सलाहकार विनोद सिंह और जयराम सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >