गोपालगंज: 10 रुपये के विवाद में महिला की मौत, थावे पुलिस ने छह आरोपितों को किया गिरफ्तार

गोपालगंज के मठगौतम गांव में 10 रुपये के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

Gopalganj News: थावे थाना क्षेत्र के मठगौतम गांव में महज 10 रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में घायल महिला की सोमवार को गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

10 रुपये के विवाद ने लिया हिंसक रूप

जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार की रात करीब 10 बजे मठगौतम गांव में 10 रुपये के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी. इस दौरान किशोर मुसहर की 33 वर्षीय पत्नी पान कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं.

गोरखपुर में इलाज के दौरान हुई मौत

घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला का पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया. हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए गोरखपुर रेफर किया गया, जहां सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

छह आरोपित गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में

थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की गई. पुलिस ने छापेमारी कर दोनों पक्षों के छह नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपितों में गोविंदा मुसहर, केदार मुसहर, सविता देवी, नीतू देवी, रमिता देवी एवं प्रसाद मुसहर शामिल हैं. सभी आरोपितों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

सभी पहलुओं की जांच जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है. घटना से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: 1995 से बीजेपी का अभेद्य किला है बांकीपुर, जानिए 1957 से लेकर अब तक कौन-कौन बना विधायक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चितरंजन उपाध्याय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >