गोपालगंज. बैकुंठपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली गीता देवी ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता ने थाने में दर्ज कराये मुकदमे में बताया कि उसकी शादी सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी रवींद्र कुमार से हुई थी. शादी में पर्याप्त दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष दाे लाख रुपये अतिरिक्त की मांग करने लगा. आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर गीता देवी को लगातार प्रताड़ित किया गया. पिछले एक वर्ष से मारपीट और उत्पीड़न जारी रहा. करीब 15 दिन पूर्व पति व अन्य परिजनों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया. इसके बाद पीड़िता ने थाने में पति रवींद्र कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्याय की गुहार लगायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
