gopalganj news : सदर अस्पताल के सामने जलजमाव से संक्रमण का खतरा, मरीज परेशान

gopalganj news : दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप से डेंगू, मलेरिया व डायरिया जैसी बीमारियों का बढ़ा खतरा

gopalganj news : गोपालगंज. सदर अस्पताल के मुख्य भवन के सामने जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है. हाल ही में हुई बारिश के बाद अस्पताल परिसर के बाहर बारिश का पानी और नाले की गंदगी जमा हो गयी है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है. इस स्थिति के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं संक्रमण का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है. अस्पताल के नए भवन के सामने जमा पानी से तेज दुर्गंध उठ रही है. नाले का दूषित पानी सड़क पर फैलने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया, डायरिया और त्वचा संबंधी बीमारियों की आशंका जतायी जा रही है. विडंबना यह है कि जहां लोग इलाज के लिए आते हैं, वहीं मुख्य प्रवेश द्वार ही अस्वच्छता का केंद्र बन गया है. मरीजों, खासकर गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या नयी नहीं है, बल्कि लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अस्पताल प्रशासन की अनदेखी के कारण स्थिति बद से बदतर हो गयी है. हालांकि सदर अस्पताल को मॉडल अस्पताल का दर्जा प्राप्त है, लेकिन यहां की जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह लचर साबित हो रही है. स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद और अस्पताल प्रशासन से जल्द जल निकासी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि किसी महामारी व बीमारी को रोका जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >