तिवारी बगहवा गांव में अज्ञात चोरों ने की लाखों रुपये की संपत्ति चोरी

भोरे. स्थानीय थाना के जगतौली ओपी क्षेत्र के तिवारी बगहवा गांव में बीते दिन अज्ञात चोरों ने गिरीश तिवारी के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

भोरे. स्थानीय थाना के जगतौली ओपी क्षेत्र के तिवारी बगहवा गांव में बीते दिन अज्ञात चोरों ने गिरीश तिवारी के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने बांस की मदद से घर के अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये के कीमती गहने, कपड़े और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब घर के सभी सदस्य खाना खाकर सोये हुए थे. चोरों ने इसी मौके का फायदा उठाया और बांस के सहारे छत पर चढ़कर घर के अंदर घुस गये. उन्होंने इत्मीनान से पूरे घर की तलाशी ली और घर में रखी लाखों की संपत्ति लेकर फरार हो गये. सुबह नींद खुलने पर परिवार वालों ने देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है और कई कीमती चीजें गायब हैं. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने चोरी का आवेदन ले लिया है और चोरों की तलाश में जुट गयी है. इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar abhay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >