सिधवलिया में चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

सिधवलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के हलुआर पांडेय टोला गांव में पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है.

सिधवलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के हलुआर पांडेय टोला गांव में पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गांव के राजकुमार साह के पुत्र धीरज कुमार साह और भगत साह के पुत्र मंजय कुमार साह के रूप में हुई है. सिधवलिया थानाध्यक्ष धीरज कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों युवक चोरी की बाइक अपने पास रखे हुए हैं. सूचना मिलते ही उन्होंने अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू के साथ पुलिस बल को मौके पर भेजा. पुलिस ने छापेमारी कर दोनों युवकों को एक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवकों के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है. फिलहाल दोनों पर मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >