आपसी रंजिश में दो पक्षों में हुई झड़प, दो युवक घायल

गोपालगंज. जादोपुर थाना क्षेत्र के दुखहरण गांव में सोमवार को आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी.

गोपालगंज. जादोपुर थाना क्षेत्र के दुखहरण गांव में सोमवार को आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इस घटना में एक पक्ष के दो युवक घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घायलों की पहचान गांव निवासी राजेश यादव के पुत्र विकास कुमार और रमेश यादव के पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है. घायल विकास ने बताया कि विपक्षी लोग अवैध शराब के धंधे में लिप्त हैं और तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं. इसका विरोध करने पर पहले भी विवाद हुआ था. पीड़ित के अनुसार, गुरुवार को वह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे, तभी आरोपित लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना मिलते ही जादोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >