भाजपा पर भरोसा मुश्किल, रामनवमी में रहें सावधान: माले

पटना भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि भाजपा पर भरोसा करना बिल्कुल गलत होगा. हमने सोचा था कि कोरोना और लॉकडाउन से उत्पन्न विषम परिस्थितियों में सब मिलजुल कर काम करेंगे, लेकिन, उसने अपना गंदा खेल ऐसे समय में भी शुरू कर दिया है, जब कोरोना का कहर पूरे […]

पटना भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि भाजपा पर भरोसा करना बिल्कुल गलत होगा. हमने सोचा था कि कोरोना और लॉकडाउन से उत्पन्न विषम परिस्थितियों में सब मिलजुल कर काम करेंगे, लेकिन, उसने अपना गंदा खेल ऐसे समय में भी शुरू कर दिया है, जब कोरोना का कहर पूरे देश में फैल रहा है.

माले राज्य सचिव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर चौकसी बरतने की अपील की है. दिल्ली में मुस्लिम धार्मिक संस्था तबलीगी जमात के अंतरराष्ट्रीय आयोजन का बहाना बनाकर संघ, भाजपा हिस्सा मुसलमानों के खिलाफ मिथ्या प्रचार में उतर गया है. यह झूठ फैलाया जा रहा है कि कोरोना को फैलाने के लिए यह जमात जुटी थी. इसलिए, उन्होंने बिहार सरकार से मांग की है कि इसपर विशेष निगाह रखी जाये और प्रशासन को भी इसके लिए उपर से नीचे तक सचेत कर दिया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >