छपिया गांव के पास टोटो-बाइक की टक्कर, होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल, रेफर

गोपालगंज. नगर थाना क्षेत्र के छपिया गांव के समीप शुक्रवार को टोटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार होमगार्ड का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया.

गोपालगंज. नगर थाना क्षेत्र के छपिया गांव के समीप शुक्रवार को टोटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार होमगार्ड का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल मांझा निवासी 30 वर्षीय विनोद यादव के रूप में हुई है. घटना के बाद डायल 112 की पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायल जवान को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. बताया जाता है कि विनोद यादव कलेक्ट्रेट गेट पर ड्यूटी में तैनात था और घटना के समय किसी कार्य से जा रहा था. इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार और सहकर्मियों में अफरा-तफरी मच गयी. फिलहाल होमगार्ड जवान की हालत नाजुक बतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

GOVIND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >