चोरों ने फिर दो घरों को खंगाला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Gopalganj news : विजयीपुर थाना क्षेत्र का कोरेया गांव चोरों के लिए ‘सॉफ्ट टारगेट’ बन गया है

विजयीपुर से गौतम प्रसाद की रिपोर्ट विजयीपुर (गोपालगंज). विजयीपुर थाना क्षेत्र का कोरेया गांव चोरों के लिए ”सॉफ्ट टारगेट” बन गया है. चोरों सोमवार की रात दो और घरों को निशाना बनाया. चोरों ने रामप्रवेश गोंड और मदन खरवार के घरों में घुसकर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. एक ही सप्ताह के भीतर एक ही गांव में पांच घरों में हुई चोरी से ग्रामीण दहशत में हैं. जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात चोरों ने रामप्रवेश गोंड और मदन खरवार के घरों में घुस कर बक्से, अटैची और गहनों के डिब्बे आदि खंगाले. कीमती जेवरात और नगदी समेटने के बाद चोरों ने खाली बक्से और सूटकेस गांव के बाहर फेंक दिये, जो सुबह बरामद हुए हैं. पीड़ितों के अनुसार, चोरी गये सामान की कीमत लाखों रुपये बतायी जा रही है. एक सप्ताह के भीतर गांव में हुईं पांच वारदातें बता दें कि तीन दिन पहले ही इसी गांव के सत्यप्रकाश पांडेय, मुख्तार मियां और योगेंद्र यादव के घरों में चोरी हुई थी. उस घटना में सत्यप्रकाश पांडेय की पत्नी किरण देवी के गहने और 36 हजार नगद समेत लाखों की संपत्ति चोरी गई थी. ग्रामीण अभी उस सदमे से उभरे भी नहीं थे कि चोरों ने फिर से दो और घरों (रामप्रवेश गोंड और मदन खरवार) को अपना शिकार बना लिया. पुलिस की गश्ती पर उठते सवाल लगातार हो रही इन वारदातों ने विजयीपुर पुलिस की रात्रि गश्ती की पोल खोलकर रख दी है. ग्रामीणों का कहना है कि जब एक ही गांव में लगातार चोरियां हो रही हैं, तो पुलिस वहां चौकसी क्यों नहीं बढ़ा रही है? किसी भी मामले में अब तक न तो सामान की बरामदगी हुई है और न ही किसी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. ग्रामीणों का कहना है: “हम लोग अब रात में सोने से डर रहे हैं. पुलिस सिर्फ कागजी कार्रवाई कर रही है, जबकि चोर बेखौफ होकर एक के बाद एक घर खंगाल रहे हैं. अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो हम आंदोलन को बाध्य होंगे. “

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >