तीन घरों के दरवाजे तोड़ अंदर घुसे चोर, सोये लोगों को कमरे में बंद कर ले उड़े 10 लाख की संपत्ति, चोरों ने महम्मदपुर व माधोपुर गांवों में दिया वारदात को अंजाम

सिधवलिया. महम्मदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. महज कुछ ही दूरी पर स्थित दो गांवों के तीन घरों से चोरों ने करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया.

सिधवलिया. महम्मदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. महज कुछ ही दूरी पर स्थित दो गांवों के तीन घरों से चोरों ने करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. चोरी की यह वारदात महम्मदपुर गांव के कामख्या सिंह व देवनंद सिंह तथा माधोपुर गांव के टुनटुन सिंह के घरों में हुई. चोरों ने सभी जगह एक ही तरीका अपनाया. घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे और सोए हुए परिजनों के कमरों को बाहर से बंद कर दिया. इसके बाद अन्य कमरों में रखे नकद, गहने, बर्तन और कीमती कपड़े आदि समेट कर फरार हो गये.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच

चोरी का पता सुबह हुआ, जब घर के लोग उठे और बाहर से बंद कमरों को खुलवाया. घटना की सूचना मिलते ही महम्मदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने चोरों के प्रवेश और निकलने के रास्तों का निरीक्षण किया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की. लगातार हो रहीं चोरियों से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गयी है. लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्ती तेज करने और चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >