वैज्ञानिक तरीके से खेती कर समृद्धि के बताये गये रास्ते

सासामुसा. कुचायकोट प्रखंड के कृषि विज्ञान केंद्र सिपाया में विकसित कृषि संकल्प अभियान और कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र और आत्मा के द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांव यथा सांगवाडीह, बंगालखंड के माधोमठ, मटेयाखास का कवालचक, बेलसंड नारायण, सरफरा और कहला में किया गया.

सासामुसा. कुचायकोट प्रखंड के कृषि विज्ञान केंद्र सिपाया में विकसित कृषि संकल्प अभियान और कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र और आत्मा के द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांव यथा सांगवाडीह, बंगालखंड के माधोमठ, मटेयाखास का कवालचक, बेलसंड नारायण, सरफरा और कहला में किया गया. इस अभियान और चौपाल के तहत किसानों को वैज्ञानिकों और कृषि विभाग के पदाधिकारियों द्वारा कृषि की उन्नत तकनीक और सरकार द्वारा चलायी जा रहीं विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है. कृषि विज्ञान केंद्र की वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ अनुपमा कुमार, डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ डीएन कामत और डॉ मिनतल्लाह, कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ नवीन कुमार, डॉ अभिषेक राणा और प्रिया दास द्वारा गन्ना की खेती में उपयुक्त कृषि यंत्र जैसे रिंग पिट डिगर, शुगरकेन कटर प्लांटर, गन्ना में बंधाई के फायदे, खरपतवार नियंत्रण, गन्ना में कलिका रोग से निजात के उपाय, धान में उन्नत प्रभेद, समेकित कीट प्रबंधन आदि विषयों पर चर्चा की गयी. वहीं कृषि विभाग की पदाधिकारी उप परियोजना निदेशक रेणु कुमारी और सहायक निदेशक शस्य राजू कुमार गुप्ता द्वारा विभाग द्वारा चलायी जा रहीं विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी गयी. नाबार्ड के डीडीएम डॉ. अनुपम लाल कुसुमाकर ने किसान क्रेडिट कार्ड और एफपीओ. के बारे में जानकारी दी. मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक शरत कुमार, पवन तिवारी, किसान सलाहकार समेत सैकड़ों किसान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar abhay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >