गोपालगंज के थावे में शिक्षकों को डिजिटल शिक्षण के गुर, इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के तहत कार्यशाला आयोजित

उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, जगमलवा में इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के तहत शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई. इस कार्यक्रम में शिक्षकों को AI आधारित शिक्षण तकनीकों और डिजिटल शिक्षा के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई.

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, जगमलवा में गुरुवार को इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना (प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग) के तहत एक दिवसीय गैर-आवासीय कार्यशाला सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) सम्राट शिवमणि ने दीप प्रज्वलित कर किया.

कार्यशाला में शिक्षकों को बाल वैज्ञानिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस तथा इको क्लब की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही नवाचारी और तकनीक-सक्षम शिक्षण पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.

इसे भी पढ़ें: पटना से गया तक चली तबादला एक्सप्रेस, बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 20 अफसरों का ट्रांसफर

एआई आधारित शिक्षण तकनीकों की दी गई जानकारी

पिरामल फाउंडेशन के एआई एंबेसडर गौतम कुमार चौबे तथा एमएफ जितेंद्र पासवान ने एलिवेट फॉर एजुकेटर्स कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को माइक्रोसॉफ्ट 365 कोपायलट के शैक्षणिक उपयोगों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित तकनीकों के उपयोग से शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, सरल और विद्यार्थियों के लिए रोचक बनाया जा सकता है.

शिक्षकों ने की पहल की सराहना

कार्यशाला में शामिल शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल तकनीक और एआई आधारित शिक्षण भविष्य की शिक्षा व्यवस्था के लिए बेहद उपयोगी है. ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों की दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में भी सहायक होंगे.

कार्यक्रम में लेखापाल शैलेन्द्र कुमार मधुकर, महमद अली शेर, योगेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें:  बिहार में इस उद्योग के लिए सरकार देगी 70 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी, एक क्लिक में होगा आवेदन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चितरंजन उपाध्याय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >