सैनिक स्कूल गोपालगंज में मेजर जनरल जितेंद्र सिंह का दो दिवसीय दौरा, कैडेटों से सेना में शामिल होकर देशसेवा का आह्वान

मेजर जनरल जितेंद्र सिंह ने सैनिक स्कूल गोपालगंज का दो दिवसीय दौरा किया. उन्होंने कैडेट्स को देश सेवा के लिए प्रेरित किया और छात्राओं के नवनिर्मित छात्रावास का उद्घाटन किया.

Gopalganj News : सिपाया स्थित सैनिक स्कूल गोपालगंज में मेजर जनरल जितेंद्र सिंह, विशिष्ट सेवा मेडल, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, झारखंड एवं बिहार सब एरिया तथा अध्यक्ष, लोकल बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन का दो दिवसीय आधिकारिक दौरा हुआ. स्कूल पहुंचने पर कैडेटों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इसके बाद उन्होंने कैडेटों और शिक्षकों से मुलाकात कर स्कूल की गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली.

कैडेटों को अनुशासन और नेतृत्व का संदेश

कैडेटों को संबोधित करते हुए मेजर जनरल जितेंद्र सिंह ने अनुशासन, साहस और नेतृत्व जैसे मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कैडेटों से भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि कैडेटों के व्यक्तित्व निर्माण में अनुशासन और जिम्मेदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है. मेजर जनरल ने कैडेटों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, प्रशिक्षण और अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली तथा उनका उत्साह बढ़ाया.

शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने राष्ट्र निर्माण और संस्थान के सुचारू संचालन में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया.

छात्राओं के नवनिर्मित छात्रावास का उद्घाटन

दौरे के दौरान मेजर जनरल ने सैन्य छात्राओं के लिए नवनिर्मित छात्रावास का उद्घाटन किया. उन्होंने कैडेट मेस में कैडेटों के साथ बैठकर भोजन किया और उनसे बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कैडेटों की दिनचर्या, प्रशिक्षण और विद्यालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली.

सर्वश्रेष्ठ ड्रिल प्रदर्शन करने वाले कैडेट हुए पुरस्कृत

दौरे के दौरान इन्वेस्टिचर समारोह का भी आयोजन किया गया. समारोह में मेजर जनरल ने स्कूल अपॉइंटमेंट्स को रैंक प्रदान की और कैडेटों को विद्यालय के प्रति सेवा तथा उत्तरदायित्व का बोध कराया.

एनसीसी कैंप में सर्वश्रेष्ठ ड्रिल प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को पुरस्कृत किया गया. वहीं, झारखंड एवं बिहार सब एरिया की ओर से स्थापित सर्वश्रेष्ठ बालिका कैडेट ट्रॉफी कैडेट मनस्वी मिश्रा को प्रदान की गयी.

लोकल बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन की बैठक की अध्यक्षता

दौरे के दौरान मेजर जनरल जितेंद्र सिंह ने लोकल बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन की आधिकारिक बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में वार्षिक बजट और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गयी. इसके अलावा उन्होंने विद्यालय में चल रही विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी किया.

उनके सुझावों और मार्गदर्शन से विद्यालय के विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जतायी गयी. इस दौरान डीएम समीर सौरभ ने विद्यालय के विकास और अन्य आवश्यक कार्यों में प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.

फोटो नं 13- सर्वश्रेष्ठ बालिका कैडेट ट्रॉफी कैडेट मनस्वी मिश्रा को प्रदान करते मेजर जनरल | Prabhat Khabar Network
फोटो नं 14- गर्ल्स हास्टल का उद्घाटन के मौके पर मेजर जनरल | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >