स्टार टेक्निकल इंस्टीट्यूट के पांच छात्रों का सेफ्टी ऑफिसर पद पर चयन, प्रतिष्ठित कंपनियों में मिली नौकरी

Gopalganj News : गोपालगंज के स्टार टेक्निकल इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है. संस्थान के 5 छात्रों का देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में सेफ्टी ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है. इन छात्रों को लाखों के सालाना पैकेज पर नौकरी मिली है.

Gopalganj News : जादोपुर थाना के समीप स्थित स्टार टेक्निकल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने एक बार फिर शानदार सफलता हासिल की है. संस्थान के पांच छात्रों का देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में सेफ्टी ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है. इस उपलब्धि से संस्थान, शिक्षकों और छात्रों में खुशी का माहौल है.

विभिन्न कंपनियों में छात्रों को मिला आकर्षक वार्षिक पैकेज

चयनित छात्रों में रवि कुमार का चयन एलएंडटी, सूरत में ₹2.22 लाख के वार्षिक पैकेज पर हुआ है. वहीं परवेज आलम, संदीप कुशवाहा और आयुष कुमार का चयन भुवनेश्वर स्थित कंपनियों में ₹3 लाख के वार्षिक पैकेज पर हुआ है. इसके अलावा आशिफ अली का चयन बेंगलुरु की एक कंपनी में ₹2.83 लाख के वार्षिक पैकेज पर किया गया है.

छात्रों की सफलता पर संस्थान में खुशी

छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान के शिक्षकों और अन्य विद्यार्थियों ने खुशी जताई. संस्थान प्रबंधन ने चयनित छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया.

उद्योगों की जरूरत के अनुसार दिया जाता है प्रशिक्षण

संस्थान के निदेशक अयूब सर एवं जाने आलम सर ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि स्टार टेक्निकल इंस्टीट्यूट का उद्देश्य छात्रों को कोर्स पूरा करने के बाद प्रतिष्ठित कंपनियों में बेहतर प्लेसमेंट उपलब्ध कराना है. उन्होंने बताया कि संस्थान में उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रायोगिक प्रशिक्षण, इंटरव्यू की तैयारी और तकनीकी ज्ञान पर विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि प्रत्येक छात्र अपने करियर में सफल हो सके.

Also Read : श्रीपुर थाना क्षेत्र से युवती रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >