एसपी ने किया महम्मदपुर थाने का निरीक्षण महावीरी मेले को लेकर दिये दिशा-निर्देश

सिधवलिया. पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने रात्रि भ्रमण के दौरान महम्मदपुर थाने का औचक निरीक्षण किया.

सिधवलिया. पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने रात्रि भ्रमण के दौरान महम्मदपुर थाने का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने में रखे अभिलेखों, सिरिस्ता की स्थिति तथा हाजत का निरीक्षण किया. उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई एवं कार्यप्रणाली की भी जांच की. इस दौरान महम्मदपुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार को आगामी महावीरी मेला एवं जुलूस के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने, अपराध नियंत्रण तथा सूचना संकलन की दिशा में आवश्यक निर्देश दिये. साथ ही एसपी ने क्षेत्र में सक्रिय शराब माफियाओं के खिलाफ सघन अभियान चलाकर गिरफ्तारी एवं अवैध शराब की बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये. निरीक्षण के दौरान एसपी के साथ एसआइ पिंटू कुमार सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे. एसपी का यह निरीक्षण पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में एक ठोस पहल माना जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >