24 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिधवलिया. सिधवलिया थाना क्षेत्र के लोहिजरा गांव में पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर 24 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया.

सिधवलिया. सिधवलिया थाना क्षेत्र के लोहिजरा गांव में पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर 24 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया. पुलिस को सूचना मिली थी कि लोहिजरा गांव निवासी अभिनंदन कुमार बाइक पर संदिग्ध सामग्री लेकर जा रहा है. शक के आधार पर पुलिस ने जब उसकी बाइक की तलाशी ली, तो उसमें 132 बोतल शराब बरामद की गयी. इसकी कुल मात्रा लगभग 24 लीटर है. पुलिस ने मौके से शराब के साथ बाइक भी जब्त कर ली तथा आरोपित अभिनंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >