गोपालगंज के सिधवलिया में टीबी को लेकर युवाओं को किया जागरूक, भ्रांतियों और भेदभाव को दूर करने पर जोर

सिधवलिया में मेरा युवा भारत के तत्वावधान में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं के लिए प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को टीबी के लक्षण, बचाव, जांच और उपचार के प्रति जागरूक करना था.

TB Mukt Bharat: मेरा युवा भारत (माई भारत) के तत्वावधान में सोमवार को सिधवलिया प्रखंड के बुधसी पंचायत भवन में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं के लिए प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी शशांक मित्तल के निर्देशन और जिला टीबी अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार राम के मार्गदर्शन में किया गया.

टीबी के लक्षण, जांच और उपचार की दी जानकारी

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को टीबी के लक्षण, बचाव, जांच और उपचार के प्रति जागरूक करना था. इस दौरान युवाओं को बताया गया कि समय पर टीबी की पहचान और नियमित रूप से पूरा उपचार लेने से बीमारी का इलाज संभव है.

युवाओं से अपील की गयी कि वे अपने आसपास के लोगों को टीबी के संभावित लक्षणों के बारे में जानकारी दें और किसी व्यक्ति में लक्षण दिखाई देने पर उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने के लिए प्रेरित करें.

भ्रांतियों और भेदभाव को दूर करने पर जोर

प्रशिक्षण के दौरान टीबी को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों और भेदभाव को दूर करने पर भी चर्चा की गयी. युवाओं से कहा गया कि वे टीबी मरीजों के प्रति सकारात्मक व्यवहार रखें और बीमारी से जुड़ी गलत धारणाओं को दूर करने में अपनी भूमिका निभाएं.

कार्यक्रम में टीबी मुक्त भारत अभियान के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और युवाओं को अभियान से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया.

युवाओं ने लिया टीबी मुक्त समाज बनाने का संकल्प

कार्यक्रम में मोजिबुल हक हवारी (एसटीएस, सीएचसी सिधवलिया), राबे आलम (सीएचओ, सीएचसी सिधवलिया) तथा मेरा युवा भारत, गोपालगंज के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आदित्य कुमार तिवारी, सोनू कुमार, जीउत कुमार, विजय कुमार यादव, पंकज कुमार यादव और मनु कुमार राय सहित अन्य युवा व गणमान्य लोग मौजूद रहे.

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित युवाओं ने टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करने और समाज को टीबी मुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >