गोपालगंज में 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा इलाका, बहेरा बाबा मंदिर की कलशयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Bahera Baba Temple Kalash Yatra : सिधवलिया के भारत शुगर मिल्स परिसर में स्थित पौराणिक बहेरा बाबा मंदिर में शिव मूर्ति के जीर्णोद्धार और प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य कलशयात्रा निकाली गई।

Bahera Baba Temple Kalash Yatra : गोपालगंज के सिधवलिया स्थित मगध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड यूनिट भारत शुगर मिल्स परिसर में स्थित पौराणिक बहेरा बाबा मंदिर की शिव मूर्ति के जीर्णोद्धार एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई. आस्था और श्रद्धा से ओतप्रोत इस कलशयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुरू हुई कलशयात्रा

कलशयात्रा मंदिर परिसर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई. सिर पर मंगल कलश धारण किए हजारों महिलाएं और हाथों में भगवा ध्वज लिए श्रद्धालु बैंड-बाजे के साथ "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष करते हुए मिल परिसर और आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर पुनः मंदिर पहुंचे. पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन और शिव भक्ति का माहौल बना रहा.

चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के साथ होगी प्राण प्रतिष्ठा

बहेरा बाबा मंदिर की पौराणिक शिव मूर्ति के जीर्णोद्धार के बाद विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इसके लिए चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है. मंदिर परिसर को भी आकर्षक और भव्य स्वरूप दिया जाएगा.

मिल प्रबंधन और श्रद्धालुओं की रही सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में मिल के महाप्रबंधक विकास चंद्र त्यागी, कार्यपालक उपाध्यक्ष विनोद सिंह, डिस्टिलरी जीएम प्रदीप शुक्ला, अकाउंट हेड सुशील जायसवाल, प्रोडक्शन हेड हरीबाबू पाल, एचआर हेड दिनेश तिवारी, क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर अभय मिश्रा, असिस्टेंट एचआर रजनीश सिंह, इंजीनियरिंग हेड मधुप कुमार, जयप्रकाश सिंह, आर.आर. सिंह सहित मिल के अधिकारी, कर्मचारी और हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे.

श्रद्धा और भक्ति से शिवमय हुआ पूरा क्षेत्र

कलशयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था. शिव भक्ति के जयघोष, भजन-कीर्तन और धार्मिक वातावरण से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया. आयोजन समिति ने बताया कि चार दिनों तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.

Also Read : गोपालगंज के 274 शिक्षकों के लिए नए नियम, देर से पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री, वेतन कटने तक की कार्रवाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पवन अग्रवाल

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >