गोपालगंज: फुलवरिया के नए अवर निबंधन पदाधिकारी बने सत्यानंद गुप्ता, संभाला कार्यभार

फुलवरिया अवर निबंधन कार्यालय में सत्यानंद गुप्ता ने नए अवर निबंधन पदाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने पारदर्शी सेवा देने का वादा किया है।

Gopalganj News: फुलवरिया अवर निबंधन कार्यालय में शुक्रवार की देर अपराह्न नए अवर निबंधन पदाधिकारी के रूप में सत्यानंद गुप्ता ने योगदान कर कार्यभार संभाल लिया. कार्यालय पहुंचने पर निवर्तमान अवर निबंधन पदाधिकारी अजीत कुमार ने उनका स्वागत किया और विधिवत प्रभार सौंपा.

इस अवसर पर जिला निबंधक काली आशीष, सब रजिस्ट्रार मीरगंज आर्यमन, सिधवलिया रजिस्ट्रार अपर्णा समेत विभाग के अन्य पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

आम लोगों को समय पर सेवा देना प्राथमिकता

कार्यभार संभालने के बाद नवनियुक्त अवर निबंधन पदाधिकारी सत्यानंद गुप्ता ने कहा कि आम लोगों को निबंधन से जुड़ी सेवाएं सरल, पारदर्शी और निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कार्यालय के कर्मियों से बेहतर समन्वय बनाकर काम करने की अपील की.

उन्होंने कहा कि निबंधन कार्यालय में आने वाले लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा. आम लोगों को कार्यालय से जुड़ी सेवाओं के लिए अनावश्यक परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा.

लंबित मामलों की जानकारी दी

निवर्तमान अवर निबंधन पदाधिकारी अजीत कुमार ने कार्यालय के कार्यों और लंबित मामलों से संबंधित आवश्यक जानकारी नये पदाधिकारी को दी. उन्होंने कार्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली से भी उन्हें अवगत कराया.

अधिकारियों और कर्मियों ने नये अवर निबंधन पदाधिकारी सत्यानंद गुप्ता को योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं और बेहतर कार्यकाल की कामना की.

अजीत कुमार को दी गई विदाई

नये पदाधिकारी के कार्यभार संभालने के बाद निवर्तमान अवर निबंधन पदाधिकारी अजीत कुमार के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया. विभागीय अधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी तथा उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की.

मौके पर अभिनाश कुमार, दीपक कुमार, अजीत कुमार, चंद्रकांत मिश्रा, एहसान अब्बास, अभिषेक कुमार ठाकुर, विकास कुमार, पिंटू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

Also Read: पीके के सामने थाने में क्यों भिड़ गए जन सुराज के दो सीनियर नेता? पूर्व डीजी आरके मिश्रा ने किशोर मुन्ना को लगाई फटकार, VIDEO वायरल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >