Gopalganj News: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी चुनाव को लेकर संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर गोपालगंज में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. यह बैठक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) मोहम्मद अफाक अहमद की मौजूदगी में पूर्व जिला अध्यक्ष राधारमण मिश्र के गौसिया स्थित आवास पर संपन्न हुई. बैठक में आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जमीनी स्तर पर संपर्क अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया.
पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन विस्तार पर जोर
बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया. इस दौरान अधिक से अधिक शिक्षकों एवं नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने और चुनावी अभियान को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई. एमएलसी मोहम्मद अफाक अहमद ने एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षक समुदाय के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाना और मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करना ही सफलता की कुंजी है.
बैठक में ये प्रमुख नेता और गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने और आगामी शिक्षक निर्वाचन परिषद चुनाव में प्रभावी भूमिका निभाने का सामूहिक संकल्प लिया गया.
बैठक में मुख्य रूप से अजय प्रसाद, राधारमण मिश्र, डॉ. संजय सुमन, अधिवक्ता डॉ. बिनोद कुमार सिंह, डॉ. एलोरा नंदी, फुलेश्वर कानू, डॉ. एम. हक, डॉ. राजा हुसैन, प्रमोद श्रीवास्तव, अधिवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह और राकेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, शिक्षक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
Also Read: गोपालगंज में आवास योजना के नाम पर महिला से ठगी, जालसाज नकदी न मिलने पर कान के सोने के गहने लेकर फरार
