गोपालगंज के बरौली में नये राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना, जल्द कराएं ई-केवाइसी

बरौली प्रखंड के नए राशन कार्डधारकों के लिए एक आवश्यक सूचना जारी की गई है. अपने राशन कार्ड को रद्द या अस्वीकृत होने से बचाने के लिए, विकास मित्र से संपर्क करके जल्द से जल्द ई-केवाइसी अवश्य करा लें.

Ration Card eKYC: बरौली प्रखंड के वैसे राशन कार्डधारी, जिन्होंने हाल ही में अभियान के तहत विकास मित्र के माध्यम से राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था, वे जल्द से जल्द अपने राशन कार्ड का ई-केवाइसी करा लें. ई-केवाइसी नहीं कराने पर राशन कार्ड बंद या रिजेक्ट हो सकता है.

विकास मित्र से संपर्क कर कराएं ई-केवाइसी

बीडीओ अजीत कुमार रौशन ने जानकारी देते हुए बताया कि नये राशन कार्डधारी अपने-अपने क्षेत्र के विकास मित्र से संपर्क कर यह सुनिश्चित कर लें कि राशन कार्ड के लिए उनकी एंट्री हो चुकी है या नहीं. जिन लाभुकों की एंट्री हो गयी है, उन्हें संबंधित जन वितरण प्रणाली विक्रेता केंद्र यानी डीलर के पास जाकर अपने राशन कार्ड का ई-केवाइसी कराना अनिवार्य है. ई-केवाइसी नहीं कराने की स्थिति में राशन कार्ड रिजेक्ट हो सकता है.

कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवाइसी जरूरी

बीडीओ ने बताया कि राशन कार्ड में जिन-जिन सदस्यों के नाम दर्ज हैं, उन सभी को अपना आधार कार्ड लेकर संबंधित डीलर के पास जाना होगा. सभी सदस्यों का ई-केवाइसी नहीं होने पर राशन कार्ड पेंडिंग रह सकता है या रिजेक्ट भी हो सकता है. इसलिए लाभुक समय रहते अपने परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवाइसी करा लें.

समस्या होने पर आपूर्ति कार्यालय में करें संपर्क

यदि किसी लाभुक को राशन कार्ड या ई-केवाइसी से संबंधित किसी तरह की जानकारी या समस्या है, तो वे प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं. अधिकारियों के अनुसार, लाभुकों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय तिवारी शांडिल्य

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >