राशन वितरण में धांधली करनेवाले डीलरों पर होगी कार्रवाई

पंचदेवरी : डीलरों द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी करने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन काफी सख्त हो गया है. अब जिस डीलर के खिलाफ धांधली की शिकायत मिलेगी उन पर कार्रवाई तय है. प्रखंड क्षेत्र में ग्राहकों से इस संबंध में पूछताछ करने के बाद बीडीओ डॉ आनंद कुमार विभूति ने सख्त निर्देश […]

पंचदेवरी : डीलरों द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी करने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन काफी सख्त हो गया है. अब जिस डीलर के खिलाफ धांधली की शिकायत मिलेगी उन पर कार्रवाई तय है. प्रखंड क्षेत्र में ग्राहकों से इस संबंध में पूछताछ करने के बाद बीडीओ डॉ आनंद कुमार विभूति ने सख्त निर्देश दिया है. साथ ही ग्राहकों से भी यह बताया गया है कि यदि डीलर कम राशन देते हैं या अन्य कोई गड़बड़ी करते हैं, तो वे इसकी शिकायत प्रखंड कार्यालय में करें. संबंधित डीलर पर कार्रवाई होगी.

गुरुवार को बीडीओ ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की जानकारी देते हुए ग्राहकों को बताया कि इस योजना के तहत अप्रैल,मई व जून महीने में मुफ्त में राशन मिलेगा. यदि कोई डीलर इसके लिए पैसा मांगता है, तो तुरंत इसकी सूचना दें. डीलरों को भी यह निर्देश दिया गया कि राशन वितरण करते समय से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >