गोपालगंज : मीरगंज में एनएच-531 पर ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सीवान के दो युवकों की मौत, दो घायल

Gopalganj Road Accident : गोपालगंज के मीरगंज में एनएच-531 पर ट्रक और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई.

Gopalganj Road Accident : गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र में एनएच-531 पर ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्कर में सीवान के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और जांच कार्य शुरू किया.

छाप मोड़ के पास हुआ भीषण सड़क हादसा

मीरगंज थाना क्षेत्र के छाप मोड़ के समीप एनएच-531 पर सोमवार रात करीब 10:30 बजे ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसे के समय स्कॉर्पियो में सवार चार युवक सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के अंगौता गांव लौट रहे थे.

दो युवकों की मौके पर हुई मौत

हादसे में 23 वर्षीय संदेश शर्मा और 21 वर्षीय राजकिशोर मांझी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं आकाश चौहान और रितेश चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

टक्कर के बाद स्कॉर्पियो के उड़ गए परखचे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. वाहन चालक का शव गाड़ी में फंस गया था, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर एनएच-531 पर यातायात सामान्य कराया.

हादसे के कारणों की जांच जारी

मीरगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. इस हादसे की सूचना मिलते ही सीवान जिले के अंगौता गांव में शोक की लहर दौड़ गई. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read : गोपालगंज में शिक्षा विभाग का अल्टीमेटम, 25 जुलाई तक नहीं हुआ ये काम तो हेडमास्टरों का रुकेगा वेतन


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prashant pathak

Published by: Sakshi Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >