दहेज में बुलेट एवं रकम नहीं देने पर शादी से इनकार, चार पर प्राथमिकी दर्ज

हथुआ थाने के मिर्जापुर गांव में दहेज में बुलेट एवं आठ लाख रुपये नकद नहीं देने पर लड़का पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया. इसको लेकर लड़की पक्ष ने लड़का सहित चार पर हथुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

हथुआ. हथुआ थाने के मिर्जापुर गांव में दहेज में बुलेट एवं आठ लाख नकद नहीं देने पर लड़का पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया. इसको लेकर लड़की पक्ष ने लड़का सहित चार पर हथुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. यह प्राथमिकी माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव की लड़की के भाई सनी कुमार ने करायी है. इसमें मिर्जापुर गांव के युवक विकास कुमार, पिता अनिल खरवार, मां रेणु देवी तथा बहन जूली कुमारी को आरोपित करते हुए कहा है कि मई में शादी की तिथि निर्धारित की गयी थी. इसको लेकर सीवान के बड़हरिया में मैरेज हॉल की बुकिंग भी 50 हजार एडवांस देकर करा ली गयी थी. शादी के पूर्व रिंग सेरेमनी में भी लाखों खर्च किया गया था. लेकिन शादी की तिथि नजदीक आते ही आरोपित अधिक दहेज के लालच में कहीं अन्य जगह रिश्ता तय कर शादी करने से इनकार कर रहे हैं. पूछने पर आरोपितों के द्वारा मारपीट एवं गाली-गलौज की जा रही है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHOK MISHRA

ASHOK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >