गोपालगंज: एनडीए विधायक दल की बैठक में मंजीत कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, विकास मुद्दों पर हुई चर्चा

बरौली के विधायक मंजीत कुमार सिंह मानसून सत्र में जनसरोकार से जुड़े 13 महत्वपूर्ण विधेयकों को सदन में पेश करेंगे. उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर गोपालगंज जिले के विकास और क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की.

Gopalganj News: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र से पहले आयोजित एनडीए विधायक दल की बैठक में बरौली के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया और गोपालगंज जिले के विकास तथा वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की.

मानसून सत्र में पेश होंगे जनसरोकार से जुड़े 13 विधेयक

बैठक के बाद विधायक मंजीत कुमार सिंह ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान सरकार की ओर से जनसरोकार से जुड़े 13 महत्वपूर्ण विधेयक सदन में पेश किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि इन विधेयकों का उद्देश्य राज्य के विकास को गति देना और आम जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान करना है.

बरौली क्षेत्र के मुद्दों को सदन में उठाने की तैयारी

विधायक ने कहा कि बरौली विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों को मानसून सत्र में प्रमुखता से उठाया जाएगा. इसके लिए वे ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, तारांकित प्रश्न और अन्य माध्यमों से क्षेत्र की समस्याओं और विकास योजनाओं को सदन के समक्ष रखेंगे.

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास योजनाओं को गति देने के लिए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा.

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई पर रहेगा फोकस

मंजीत कुमार सिंह ने कहा कि बरौली विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई सहित आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों पर सरकार स्तर से हरसंभव प्रयास किए जाएंगे.

सकारात्मक पहल की जताई उम्मीद

विधायक ने विश्वास जताया कि मानसून सत्र में क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल होगी और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप परिणाम सामने आएंगे.

इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish Raj

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >