482 एकड़ मूंग प्रत्यक्षण पर लॉकडाउन का ग्रहण

गोपालगंज : हरित चादर योजना के तहत मूंग प्रत्यक्षण अभियान कोरोना लॉकडाउन को भेंट चढ़ गयी है. मूंग का बीज आये जिला में एक पखवारा से अधिक हो गया है, लेकिन अब तक वितरण नहीं हो पाया है. लॉकडाउन के नियम के भय से न तो किसान बीज लेने जा रहे हैं और न कृषि […]

गोपालगंज : हरित चादर योजना के तहत मूंग प्रत्यक्षण अभियान कोरोना लॉकडाउन को भेंट चढ़ गयी है. मूंग का बीज आये जिला में एक पखवारा से अधिक हो गया है, लेकिन अब तक वितरण नहीं हो पाया है. लॉकडाउन के नियम के भय से न तो किसान बीज लेने जा रहे हैं और न कृषि विभाग बीज वितरण को लेकर अब तक कोई कदम उठाया है. ऐसे में इस साल मूंग प्रत्यक्षण का लक्ष्य पूरी तरह से कोरोना संकट के भेंट चढ़कर रह गया है.

जिले में 482 एकड़ में मूंग प्रत्यक्षण का लक्ष्य कृषि विभाग की ओर से रखा गया है. इसके लिये 80.88 क्विंटल बीज की आवश्यकता है. विभाग के अनुसार जिला में बीज समय से पहुंच गया. छह अप्रैल से बीज वितरण करना था. बीज वितरण का जिम्मा दो दुकानदारों को दिया गया है. एक तो लॉकडाउन के कारण किसान विभाग में नहीं जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जिम्मेवार एजेंसी मू्ंग बीज वितरण के लिये अब तक कोई सार्थक कदम नहीं उठायी है.

ऐसे में इस साल यह योजना पूरी तरह से विफल दिख रही है. इस संबंध में डीएओ वेदनारायण सिंह ने कहा कि मूंग बीज वितरण का जिम्मा दो एजेंसियों को दिया गया है. खेती कार्य को लॉकडाउन से अगल रखा गया है. किसान संपर्क कर बीज ले सकते हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >