शिक्षक दिवस पर गोपालगंज के सरकारी स्कूलों में होगा लाइव कार्यक्रम, फोटो अपलोड करना अनिवार्य

गोपालगंज के सरकारी स्कूलों में शिक्षक दिवस को खास बनाने की तैयारी चल रही है. इस बार समारोहों के साथ शिक्षक दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी होगा. शिक्षा विभाग ने इसकी निगरानी के लिए खास व्यवस्था की है.

Teacher's Day Live Broadcast: शिक्षक दिवस के मौके पर जिले के सरकारी स्कूलों में इस बार समारोह के साथ शिक्षक दिवस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी कराया जाएगा. स्मार्ट क्लास और आइसीटी लैब की सुविधा वाले सभी विद्यालयों के अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाना होगा. शिक्षा विभाग ने लाइव प्रसारण की निगरानी के लिए स्कूलों की तस्वीरें फोटो ट्रैकर पोर्टल पर अपलोड करने और प्रखंडवार रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ शिवम ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीइओ) को इस संबंध में निर्देश जारी किया है. निर्देश के अनुसार जिन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और आइसीटी लैब की सुविधा उपलब्ध है, वहां शिक्षक दिवस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट सुनिश्चित करना होगा. कार्यक्रम के प्रसारण के लिए विभाग की ओर से लिंक उपलब्ध कराया जाएगा. केजीबीवी में भी छात्राओं को कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था करनी होगी.

फोटो से होगी लाइव प्रसारण की निगरानी

शिक्षा विभाग ने लाइव प्रसारण कराने के साथ उसकी तस्वीरें सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है. स्कूलों में कार्यक्रम के दौरान ली गयी तस्वीरों को फोटो ट्रैकर पोर्टल पर अपलोड करना होगा. संबंधित प्रखंड के आइसीटी को-ऑर्डिनेटर को फोटो अपलोड कराने की जिम्मेदारी दी गयी है.

फोटो के माध्यम से विभाग यह भी देख सकेगा कि किन विद्यालयों में वास्तव में शिक्षक दिवस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया गया.

दोपहर दो बजे तक देनी होगी प्रखंडवार रिपोर्ट

सभी बीइओ को 5 सितंबर को दोपहर दो बजे तक जिला कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से रिपोर्ट उपलब्ध करानी होगी. रिपोर्ट में प्रखंडवार आइसीटी लैब की कुल संख्या और उनमें कराये गये लाइव प्रसारण की संख्या दर्ज करनी होगी.

इसके अलावा स्मार्ट क्लास की कुल संख्या, कितने स्मार्ट क्लास में शिक्षक दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कराया गया और केजीबीवी में प्रसारण की स्थिति की जानकारी भी रिपोर्ट में देनी होगी.

लापरवाही पर मांगा जा सकता है जवाब

शिक्षा विभाग ने लाइव प्रसारण से लेकर फोटो अपलोड और रिपोर्ट भेजने तक पूरी प्रक्रिया की निगरानी तय की है. ऐसे में किसी विद्यालय में प्रसारण नहीं कराने, फोटो अपलोड नहीं करने या निर्धारित समय पर रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराने की स्थिति में संबंधित कर्मी या अधिकारी से जवाब मांगा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: क्या नेपाल से बहकर गोपालगंज आ रहे शव? ग्रामीणों ने प्रशासन को भेजा वीडियो, NDRF और गोताखोर अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश कुमार दूबे

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >