गोपलगंज: सबका सम्मान, जीवन आसान' अभियान के तहत डीएम ने लगाया जनता दरबार, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Gopalganj News: गोपालगंज के जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने "सबका सम्मान, जीवन आसान" अभियान के तहत जनता दरबार में जिले भर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं. भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, सड़क और आवास जैसे मुद्दों पर त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए.

Gopalganj News: गोपालगंज के जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय प्रकोष्ठ में "सबका सम्मान, जीवन आसान" अभियान के तहत आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, आधार, सड़क और आवास समेत विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए.

कई मामलों में मौके पर ही दिए निर्देश

जनता दरबार के दौरान डीएम ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना. कई मामलों में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर तत्काल संपर्क कर आवश्यक निर्देश दिए, ताकि शिकायतों का जल्द समाधान हो सके.

समयबद्ध और पारदर्शी निष्पादन पर जोर

डीएम समीर सौरभ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है.

'जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध'

जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश

डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. कार्यक्रम में अपर समाहर्ता राजेश्वरी पाण्डेय भी उपस्थित रहीं.

इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >