लाला छापर कांड: गोपालगंज पुलिस ने यूपी से 'बड़का भैया' को दो सहयोगियों के साथ दबोचा, दीपक ज्वेलर्स लूटकांड का है आरोपी

Gopalganj Deepak Jewellers Robbery Case : गोपालगंज के भोरे स्थित दीपक ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. उत्तर प्रदेश से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जो कथित तौर पर लूट की साजिश में शामिल थे. पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की कड़ियां जोड़ रही है.

Gopalganj Deepak Jewellers Robbery Case : गोपालगंज के भोरे स्थित दीपक ज्वेलर्स लूटकांड और हत्याकांड की जांच में पुलिस को एक और सफलता मिली है. पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में उत्तर प्रदेश से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे मामले में पूछताछ की जा रही है.

यूपी से दो संदिग्धों की गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के भाटपार रानी थाना क्षेत्र के खड़ेसर गांव निवासी भोला अंसारी और अंकित सिंह को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि दोनों इस लूटकांड की साजिश में कथित रूप से शामिल थे और मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त हैं.

विशेष टीम ने की संयुक्त कार्रवाई

एसपी के निर्देश पर भोरे थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय और जगतौली ओपी प्रभारी आलोक कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि कार्रवाई तकनीकी इनपुट और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर की गई.

लॉजिस्टिक सपोर्ट देने का आरोप

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपितों पर गुजरात से आए कथित शूटरों को भटनी जंक्शन से उतरने के बाद स्थानीय स्तर पर ठहराने, वाहन की व्यवस्था कराने और अन्य लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराने का आरोप है. इन आरोपों की जांच जारी है.

पूछताछ के आधार पर आगे बढ़ेगी जांच

पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ से मिले तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी और अन्य आरोपितों की तलाश भी जारी है.

Also Read : देशभर से 250 युवक-युवतियां को पुलिस ने कराया मुक्त, गोपालगंज की 21 लड़कियों भी शामिल, साइबर ठग ऐसे चलाते थे अंतरराज्यीय गिरोह



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suresh rai

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >