गोपालगंज के कुचायकोट में संत रविदास जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समानता और भाईचारे का दिया संदेश

संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें अधिकारियों और ग्रामीणों ने उत्साह से भाग लिया. यात्रा ने संत रविदास के सामाजिक समानता और भाईचारे के संदेश पर प्रकाश डाला.

Sant Ravidas Jayanti: संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर मंगलवार को कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय से भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. यात्रा में प्रखंड प्रशासन के अधिकारियों, जीविका दीदियों और स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कलश यात्रा प्रखंड के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए दलित बस्ती पहुंची. वहां श्रद्धालुओं ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.

संत रविदास के विचारों पर डाला प्रकाश

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन, विचारों और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच, जातिगत भेदभाव और असमानता का हमेशा विरोध किया. उन्होंने मानवता, समानता, आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया. संत रविदास ने लोगों को यह संदेश दिया कि इंसान की पहचान उसकी जाति से नहीं, बल्कि उसके कर्मों से होती है.

एकता और सद्भाव बनाए रखने का लिया संकल्प

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और स्थानीय प्रबुद्ध लोगों ने कहा कि संत रविदास जयंती मनाने का उद्देश्य उनके बताए सत्य, अहिंसा और सदाचार के मार्ग पर चलना है. कलश यात्रा का समापन समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ.

अधिकारी और स्थानीय लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आदित्य प्रकाश, ग्रामीण विकास पदाधिकारी अशरफ आलम, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी शिवानी दत्त, भाजपा नेता अमोद पाण्डेय, चंद्रेश सिंह, चंदन तिवारी समेत कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे.

Also Read: पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बीच बेहोश होकर रोड पर गिरी छात्रा, दौड़ी-दौड़ी पहुंचीं SDPO कोमल मीणा और खुद उठाया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश पांडेय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >