गोपालगंज के कुचायकोट में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दहेज और लिंग चयन कानून की दी जानकारी

गोपालगंज के कुचायकोट में एक महत्वपूर्ण कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों को दहेज लेना-देना और लिंग चयन पर प्रतिबंध जैसे कानूनों की जानकारी दी गई. कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया.

Gopalganj News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को कुचायकोट प्रखंड के भोपतपुर पंचायत भवन परिसर में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अधिवक्ता हैदर अली ने उपस्थित लोगों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की.

लिंग चयन पर प्रतिबंध कानून की दी जानकारी

अधिवक्ता हैदर अली ने लिंग चयन पर प्रतिबंध अधिनियम, 1994 के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि कानून का उद्देश्य भ्रूण के लिंग की जांच और लिंग चयन जैसी गतिविधियों पर रोक लगाना है. इसके साथ ही महिलाओं से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गयी.

दहेज लेना और देना दोनों दंडनीय अपराध

कार्यक्रम में दहेज कानून के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया. बताया गया कि दहेज लेना और देना दोनों दंडनीय अपराध हैं. वक्ताओं ने कहा कि दहेज प्रताड़ना के मामलों को रोकने के लिए लोगों को कानून की जानकारी होना जरूरी है. महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की गयी.

स्थायी लोक अदालत में इन मामलों का हो सकता है निपटारा

अधिवक्ता ने बताया कि व्यवहार न्यायालय परिसर में स्थायी लोक अदालत की स्थापना की गयी है. स्थायी लोक अदालत जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों के निपटारे का मंच उपलब्ध कराती है.

इसमें ट्रैफिक चालान, डाक, टेलीफोन, बिजली, सार्वजनिक परिवहन, अस्पताल या औषधालय, बीमा, आवास एवं रियल एस्टेट तथा शिक्षा जैसी सेवाओं से जुड़े विवाद शामिल हो सकते हैं. केंद्र या राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित अन्य जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित मामले भी इसके दायरे में आ सकते हैं.

उन्होंने बताया कि स्थायी लोक अदालत का निर्णय अंतिम होता है और संबंधित पक्षों पर बाध्यकारी होता है.

कल्याणकारी योजनाओं की भी दी गयी जानकारी

पीएलवी मिथुन कुमार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संबंधित जानकारी देने के साथ केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित हैंडबिल वितरित किये. उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को इन योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी और पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की.

कार्यक्रम में भोपतपुर पंचायत के मुखिया, सरपंच, अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: सीवान जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >