जेपीयू यूजी नामांकन 2026: तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, 1 से 6 अगस्त तक एडमिशन

जेपीयू ने यूजी सत्र 2026-30 की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. चयनित छात्रों का नामांकन 1 से 6 अगस्त तक होगा। छुट्टी और रविवार को भी कॉलेज खुलेंगे.

गोपालगंज: जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) ने स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए तीसरी मेधा सूची शुक्रवार को जारी कर दी. सूची में चयनित छात्र-छात्राओं का नामांकन एक से छह अगस्त तक होगा. जिले के सभी अंगीभूत, संबद्ध एवं राजकीय डिग्री कॉलेजों में नामांकन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. कमला राय डिग्री कॉलेज, महेंद्र महिला महाविद्यालय समेत अन्य कॉलेजों में दस्तावेज सत्यापन और नामांकन की व्यवस्था की गयी है. पहली, दूसरी और तीसरी मेधा सूची में चयनित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को अब अगली मेधा सूची अथवा स्पॉट एडमिशन का इंतजार करना होगा.

समर्थ पोर्टल पर देखें आवंटित कॉलेज

विश्वविद्यालय ने तीसरी मेधा सूची समर्थ पोर्टल पर अपलोड कर दी है. चयनित छात्र अपने यूजर आइडी और पासवर्ड से लॉग-इन कर आवंटित कॉलेज की जानकारी देख सकते हैं. नामांकन के दौरान दस्तावेजों का सत्यापन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि छह अगस्त को शाम चार बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में नामांकन नहीं लिया जायेगा. ऐसे में विद्यार्थियों को अंतिम दिन का इंतजार नहीं करने की सलाह दी गयी है.

नामांकन के लिए जरूरी हैं ये कागजात

नामांकन के समय आवेदन पत्र, अलॉटमेंट लेटर, मैट्रिक एवं इंटर के मूल प्रमाणपत्र, एसएलसी/सीएलसी, आधार कार्ड, अपार (एबीसी) आइडी, चार पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आरक्षण, ईडब्ल्यूएस अथवा दिव्यांगता प्रमाणपत्र, यदि लागू हो, प्रस्तुत करना होगा. पढ़ाई में गैप लेने वाले विद्यार्थियों को शपथ-पत्र भी जमा करना होगा. जरूरी दस्तावेज नहीं होने पर नामांकन में परेशानी हो सकती है.

ऑनलाइन जमा होगा शुल्क, सात अगस्त तक भेजनी होगी रिपोर्ट

नामांकन शुल्क समर्थ पोर्टल के पेमेंट गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन जमा करना होगा. भुगतान की रसीद संबंधित कॉलेज में जमा करनी होगी. तकनीकी समस्या के समाधान के लिए हेल्पडेस्क की व्यवस्था भी की गयी है. नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी कॉलेजों को नामांकित विद्यार्थियों और रिक्त सीटों की जानकारी सात अगस्त तक विश्वविद्यालय को भेजनी होगी. नामांकन को देखते हुए छुट्टी और रविवार को भी कॉलेज खुले रहेंगे.

Also Read: पीके के सामने थाने में क्यों भिड़ गए जन सुराज के दो सीनियर नेता? पूर्व डीजी आरके मिश्रा ने किशोर मुन्ना को लगाई फटकार, VIDEO वायरल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >