ग्रीन जोन में बदलेगा जेपी स्मारक प्रतिष्ठान परिसर

हथुआ. क्रांति के नियंता, छात्र आंदोलन के सूत्रधार लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जन्मभूमि सारण के सिताबदियारा लाला टोला और यूपी के बलिया जिले में अवस्थित जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान परिसर में ग्रामीणों व कर्मियों के द्वारा पौधारोपण किया गया.

हथुआ. क्रांति के नियंता, छात्र आंदोलन के सूत्रधार लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जन्मभूमि सारण के सिताबदियारा लाला टोला और यूपी के बलिया जिले में अवस्थित जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान परिसर में ग्रामीणों व कर्मियों के द्वारा पौधारोपण किया गया. इसमें जेपी स्मारक प्रतिष्ठान के सचिव अशोक कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दोनों स्थलों पर पौधा लगाकर पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद जेपी प्रतिष्ठान की देखरेख कर रहे कर्मियों और ग्रामीणों ने आम, अमरूद, आंवला, बेल, अमलतास, नीम आदि के पौधों को अपने-अपने नाम पर लगाया. इसके पूर्व जेपी के जन्मभूमि पहुंचे पर्यावरण मित्र डॉ सत्य प्रकाश ने जेपी के आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. इसके बाद पर्यावरण मित्र ने कहा कि जेपी की याद में दोनों पवित्र स्थलों को ग्रीन जोन बनाया जायेगा. जेपी एक क्रांति वीर थे. शिक्षक सह पर्यावरण मित्र ने जेपी पर रखी गई कई दुर्लभ पुस्तकों का भी अवलोकन किया. इस अवसर पर पर्यावरण मित्र ने ग्रामीणों को पौधा भेंट कर पौधा लगाने और उसका संरक्षण करने के लिए प्रेरित भी किया. मौके पर सेवानिवृत्त कृषि पदाधिकारी आनंद गोवर्धन सिंह, शिक्षक बलिराम कुमार गुप्ता, श्री भगवान मल्लाह, राम दुलार पासवान, रामनाथ साह, संजीत कुमार सिंह, मनोज कुमार यादव आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >