कुचायकोट में जीविका की वार्षिक आमसभा, उत्कृष्ट कार्य करने वाली टीम लीडर और सदस्य सम्मानि

कुचायकोट में जीविका की वार्षिक आमसभा संपन्न हुई. समिति ने वर्षभर के कार्यों की समीक्षा की और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला सदस्यों को सम्मानित किया. स्वावलंबन पर विशेष जोर दिया गया.

Jivika Annual Meeting: आशीर्वाद जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारिता समिति, कुचायकोट, गोपालगंज की वार्षिक आमसभा का आयोजन मनन मैरेज हॉल, कुचायकोट में किया गया. आमसभा में समिति की ओर से वर्षभर किए गए कार्यों और विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई.

इस दौरान वर्षभर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली टीम लीडरों और सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में एमबीके मुन्ना कुमार, सीजफ रंजीता देवी, बीके रिंकू देवी, सरोज देवी, निशु कुमारी, निक्की देवी, सविता देवी और सुमन देवी शामिल रहीं.

वहीं, डीएके दुर्गावती देवी, सक्षमा कुमारी और सीआरपी सिमरन कुमारी मिश्रा को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया.

समिति के कार्यों की हुई समीक्षा

आमसभा के दौरान समिति की वर्षभर की गतिविधियों और कार्यों पर चर्चा की गई. उपस्थित सदस्यों ने जीविका समूहों के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और विभिन्न गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया.

कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष उषा देवी, सचिव रिंकू देवी, वित्त प्रबंधक प्रशांत कुमार गिरी, बीपीएम श्रुति सिन्हा तथा सामुदायिक समन्वयक मुंशी शर्मा, रितेश कुमार शर्मा और रंजित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

\

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >