Gopalganj News : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 में जंगलिया मोड़ से खाड़ जाने वाली पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला का शनिवार को उद्घाटन किया गया. बिहार सरकार के मंत्री सह गोपालगंज प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने परियोजना का विधिवत उद्घाटन किया.
सड़क और नाला बनने से लोगों को मिलेगी सुविधा
इस मौके पर प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में सड़क, नाला और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य कराये जा रहे हैं. नई सड़क बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी, जबकि आरसीसी नाला बनने से जलनिकासी की समस्या भी दूर होगी.
स्थानीय लोगों की रही मौजूदगी
उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरि भारद्वाज, नगर परिषद की उपसभापति रुखसाना परवीन, वार्ड पार्षद मोहम्मद सोनू, युवा जदयू नेता एजाजुल हक उर्फ मिस्टर बाबू, उपसभापति प्रतिनिधि असलम हुसैन, पार्षद राहुल बैठा, राजेंद्र कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधि और एनडीए के पदाधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए.
