हम ने किया संगठन विस्तार, नये पदाधिकारियों को कमान

गोपालगंज. हम पार्टी ने जिले में संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नये पदाधिकारियों की घोषणा की है.

गोपालगंज. हम पार्टी ने जिले में संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नये पदाधिकारियों की घोषणा की है. जिला अध्यक्ष पंकज सिंह राणा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार और प्रधान महासचिव अविनाश कुमार के निर्देश पर कई नियुक्तियां की गयी हैं. घोषित पदाधिकारियों में भोरे प्रखंड के सन्नी सिंह कुशवाहा को जिला महासचिव, अभिषेक पाठक व कृष्णा तिवारी को जिला सचिव, विनय कुमार पर्वत को जिला कार्यालय मंत्री, दीपक कुमार तिवारी को हथुआ प्रखंड अध्यक्ष और गुलशन कुमार को गोपालगंज प्रखंड महासचिव मनोनीत किया गया है. नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जिला प्रधान महासचिव रितेश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार पासवान, प्रखंड अध्यक्ष अतुल मिश्रा, कुंदन त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव और जिला महासचिव कुंदन राय ने कहा कि नये साथियों के जुड़ने से संगठन और मजबूत होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOVIND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >