गोपालगंज में माइक्रो फाइनेंस कर्मी से लूट का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार; रुपये और चार बाइक बरामद

गोपालगंज में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से हुई 25 हजार की लूट का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से बड़ी रकम और अन्य सामान बरामद हुआ है।

Gopalganj News : हथुआ थाना क्षेत्र के बरीदेवरिया के समीप माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से हुई 25 हजार 250 रुपये की लूट का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस ने कांड में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से लूट के 22 हजार 850 रुपये, चार मोबाइल फोन और चार बाइक बरामद की गयी हैं. पुलिस के अनुसार गिरोह के मास्टरमाइंड समेत अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

सीवान के नौतन इलाके से तीन आरोपित गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के सुजाव निवासी आशीष कुमार, विनीत कुमार बैठा और हरिबलमा निवासी अभिनंदन शर्मा के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार यह गिरोह सीवान और गोपालगंज के सीमावर्ती इलाकों में लूट समेत अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था.

छापेमारी में मोबाइल, नकदी और चार बाइक बरामद

पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष सोएब आलम के नेतृत्व में 16 सितंबर को नौतन थाना क्षेत्र के सुजाव और हरिबलमा में छापेमारी की गयी. इस दौरान आशीष कुमार के पास से ओप्पो कंपनी का मोबाइल और पैशन प्रो बाइक बरामद की गयी. बाइक का नंबर बीआर-29-टी-2766 है.

वहीं विनीत कुमार बैठा के पास से रियलमी कंपनी का मोबाइल, पल्सर बाइक नंबर बीआर-29-एएस-1061 और 10 हजार 400 रुपये बरामद किये गये. अभिनंदन शर्मा के पास से आईक्यू कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ.

फरार आरोपित के घर से भी रुपये और दो बाइक मिली

पुलिस ने फरार आरोपित रोहित राम के घर पर भी छापेमारी की. उसके घर से 12 हजार 400 रुपये, अपाची बाइक नंबर बीआर-29-बीडी-6959 और एचएफ डीलक्स बाइक नंबर बीआर-29-एजेड-6617 बरामद की गयी. पुलिस के अनुसार रोहित राम समेत अन्य आरोपित अभी फरार हैं.

15 सितंबर को माइक्रो फाइनेंस कर्मी से हुई थी लूट

बताया गया कि 15 सितंबर को हथुआ थाना क्षेत्र के बरीदेवरिया के समीप माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 25 हजार 250 रुपये की लूट हुई थी. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया.

मास्टरमाइंड समेत अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी

पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है. पुलिस के अनुसार कांड के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी अभी बाकी है. फरार आरोपितों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >