गोपालपुर पुलिस ने 399 लीटर शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा, बोलेरो और बाइक जब्त

Gopalganj News : गोपालपुर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 399.06 लीटर अवैध शराब बरामद की है. इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो व मोटरसाइकिल जब्त की गई है.

Gopalganj News : जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोपालपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 399.06 लीटर अवैध शराब बरामद की है. पुलिस ने इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बोलेरो और एक मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है.

गुप्त सूचना पर चलाया गया वाहन जांच अभियान

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के सपहा पुल के समीप अवैध शराब की खेप लाई जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने तत्काल वाहन जांच अभियान शुरू किया. जांच के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान वाहन से कुल 399.06 लीटर अवैध शराब बरामद हुई.

381 लीटर देसी और 18 लीटर विदेशी शराब बरामद

बरामद शराब में 381.06 लीटर देसी शराब और 18 लीटर विदेशी शराब शामिल है. पुलिस ने मौके से पूरी खेप जब्त कर ली और तस्करी में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं तीनों आरोपी

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के निवासी मो. आस्तिक, बलिन्द्र कुमार और सूरज कुमार के रूप में हुई है. पुलिस तीनों से पूछताछ कर शराब तस्करी के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है.

बोलेरो और बाइक जब्त, केस दर्ज

गोपालपुर थाना पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो और एक मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है. इस मामले में मद्यनिषेध अधिनियम के तहत गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच भी जारी है.

Also Read : शेखपुरा रहा बिहार का सबसे गर्म जिला, 37.7°C तापमान के बाद बारिश से मिली राहत



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suresh rai

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >