गोपालगंज सब्जी मंडी में दो पक्षों में मारपीट, चाचा-भतीजा अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

Gopalganj Sabzi Mandi Fight : नगर थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सब्जी व्यवसायी चाचा-भतीजा घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Gopalganj Sabzi Mandi Fight : (मनीष राज) नगर थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सब्जी व्यवसायी चाचा-भतीजा घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है.

वाहन हटाने की बात पर बढ़ा विवाद

घायलों की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र निवासी उपेंद्र प्रसाद और उनके भतीजे शशि कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दोनों सब्जी मंडी में दुकान लगाते हैं. इसी दौरान दुकान के सामने खड़े वाहन को हटाने को लेकर दूसरे पक्ष से कहासुनी शुरू हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई. आरोप है कि छोटे मियां और उनके बेटे ने मिलकर उपेंद्र प्रसाद और शशि कुमार के साथ मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए.

Gopalganj News : लोगों ने कराया बीच-बचाव

घटना के बाद मंडी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया. इसके बाद घायल चाचा-भतीजा को परिजनों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

Gopalganj Crime News: पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित पक्ष द्वारा नगर थाना में आवेदन देने की बात कही जा रही है. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Bihar News : मंडी में चर्चा का विषय बनी घटना

सब्जी मंडी में हुई इस मारपीट की घटना पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही. स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटी-छोटी बातों को लेकर बढ़ रहे विवादों पर समय रहते नियंत्रण जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

Also Read : सुबह निकला था टहलने, शाम को नदी में मिला शव, सीवान में 22 साल के युवक की डूबने से मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >