गोपालगंज: पकहा चेकपोस्ट पर 44 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, टेंपो जब्त

गोपालगंज के पकहा चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 44 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है। पूछताछ में तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की बात सामने आई है।

गोपालगंज: विजयीपुर थाना क्षेत्र के पकहा चेकपोस्ट के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उनके पास से 44 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. तस्करी में प्रयुक्त एक टेंपो को भी जब्त कर लिया गया.

बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार तस्करों की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र निवासी टुनटुन पंडित के पुत्र आकाश कुमार, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के छठियावा गांव निवासी रविंद्र पांडे के पुत्र राहुल पांडे तथा उचकागांव थाना क्षेत्र के पिपराही गांव निवासी लाल बहादुर शाह के पुत्र अवधेश कुमार के रूप में हुई है.

पूछताछ में तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी

उत्पाद विभाग की टीम ने तीनों आरोपितों को मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ की. प्रारंभिक पूछताछ में इनके शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: BJP का दामन थामते ही भावुक हुए मृत्युंजय तिवारी, बोले- अब यहीं जियेंगे, यहीं मरेंगे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >