गोपालगंज के सिधवलिया में भारत शुगर मिल में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा

गोपालगंज के सिधवलिया स्थित भारत शुगर मिल परिसर में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. इंजीनियरिंग हेड मधु श्रीवास्तव ने मुख्य यजमान के रूप में पूजा की और मिल की सुख-समृद्धि की कामना की. मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया.

Bharat Sugar Mill: गोपालगंज जिले के सिधवलिया स्थित भारत शुगर मिल परिसर में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. मिल परिसर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा. वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई.

इंजीनियरिंग हेड ने मुख्य यजमान के रूप में की पूजा

पूजा में मुख्य यजमान के रूप में इंजीनियरिंग हेड मधु श्रीवास्तव शामिल हुए. उन्होंने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर मिल की सुख-समृद्धि और सभी कर्मचारियों के मंगल की कामना की.

इस दौरान मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर आशीर्वाद लिया.

मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने की पूजा-अर्चना

कार्यक्रम में महाप्रबंधक विकास चंद्र त्यागी, कार्यपालक उपाध्यक्ष विनोद सिंह, एकाउंट हेड सुशील जायसवाल, डिस्टलरी जीएम प्रदीप शुक्ला, एचआर हेड दिनेश तिवारी, क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर अभय मिश्रा, प्रोडक्शन मैनेजर हरी बाबू पाल, चीफ इंजीनियर जय प्रकाश सिंह, असिस्टेंट एचआर रजनीश सिंह सहित मिल के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.

सभी ने बारी-बारी से देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की.

फूल-मालाओं और रोशनी से सजा रहा मिल परिसर

पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. पूरे मिल परिसर को फूल-मालाओं और आकर्षक रोशनी से सजाया गया था. पूजा के दौरान मिल परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा.

मशीनों और औजारों के देवता हैं भगवान विश्वकर्मा

महाप्रबंधक विकास चंद्र त्यागी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा मशीनों और औजारों के देवता माने जाते हैं. उनकी कृपा से कारखाना सुचारू रूप से चलता है और सभी कर्मचारी सुरक्षित रहते हैं. उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस वर्ष भी मिल प्रबंधन की ओर से विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पवन अग्रवाल

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >