गोपालगंज में 5,099 राशन कार्ड धारकों पर एक्शन, 12 माह से राशन नहीं लेने वाले का नाम हटाने की तैयारी

गोपालगंज में 5099 राशन कार्डधारकों पर गाज गिर सकती है. 12 माह से पीडीएस खाद्यान्न न लेने वालों के कार्ड रद्द होंगे. 30 सितंबर तक दें आपत्ति.

Gopalganj News : गोपालगंज सदर अनुमंडल क्षेत्र में पिछले 12 माह से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का खाद्यान्न नहीं लेने वाले 5099 राशन कार्डधारकों के कार्ड हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. अनुमंडल प्रशासन ने संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को सूची का सत्यापन कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. मंगलवार की शाम सदर एसडीओ डॉ प्रेरणा सिंह ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मामले की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिये.

प्रखंड कार्यालय से पीडीएस दुकानों तक उपलब्ध करायी जा रही सूची

एसडीओ ने बताया कि विभाग की ओर से उपलब्ध करायी गयी सूची संबंधित प्रखंड आपूर्ति कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, पंचायत सरकार भवन और जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर उपलब्ध करायी जा रही है. इसका उद्देश्य यह है कि संबंधित लाभुक सूची का अवलोकन कर सकें और अपने नाम की स्थिति की जानकारी ले सकें.

प्रशासन की ओर से सूची के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को नियमानुसार जांच पूरी करने का निर्देश दिया गया है.

30 सितंबर तक साक्ष्य देने का मौका

एसडीओ ने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता का नाम सूची में शामिल है, लेकिन वह नियमित रूप से खाद्यान्न का उठाव कर रहा है या किसी अन्य कारण से उसका राशन कार्ड हटाया नहीं जाना चाहिए, तो वह निर्धारित अवधि में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है.

इसके लिए उपभोक्ता को 17 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक संबंधित प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में आवश्यक साक्ष्य और प्रमाण प्रस्तुत करना होगा. प्रशासन ने लाभुकों से समय सीमा के अंदर सूची की जांच कर दस्तावेजों के साथ अपनी आपत्ति दर्ज कराने की अपील की है.

सत्यापन के बाद होगी कार्ड हटाने की कार्रवाई

निर्धारित अवधि तक आपत्ति या आवश्यक साक्ष्य प्राप्त नहीं होने और सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्रता के अनुसार संबंधित राशन कार्डों को हटाने की कार्रवाई की जायेगी. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सूची में शामिल उपभोक्ता समय सीमा के भीतर संबंधित कार्यालय में अपना पक्ष और आवश्यक प्रमाण प्रस्तुत कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >