गोपालगंज सदर और हथुआ को मिले नए SDPO, 3 DSP की नई पोस्टिंग, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

Gopalganj Police Transfer : बिहार पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल के तहत गोपालगंज सदर और हथुआ अनुमंडल को नए SDPO मिले हैं. 27 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें तीन DSP की नई जिम्मेदारियां शामिल हैं. जानिए किसे कहां की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Gopalganj Police Transfer : बिहार में पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने बिहार पुलिस सेवा के 27 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी है. इस बदलाव का असर गोपालगंज पर भी पड़ा है, जहां सदर और हथुआ अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारियों की नई तैनाती की गई है. सभी अधिकारियों को अपने नए पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

गृह विभाग ने जारी की तबादले की अधिसूचना

बिहार सरकार के गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने बड़े स्तर पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है. विभाग ने अधिसूचना संख्या-10560 जारी कर बिहार पुलिस सेवा के 27 अधिकारियों की नई पदस्थापना की है. आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को बिना विलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

गोपालगंज सदर को मिला नया SDPO

गोपालगंज सदर अनुमंडल के लिए कृपालचंद्र जायसवाल को नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 बनाया गया है. इससे पहले वह निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात थे. नई जिम्मेदारी के साथ अब वह गोपालगंज सदर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन से जुड़े दायित्व संभालेंगे.

आनंद मोहन गुप्ता को सीवान भेजा गया

गोपालगंज के वर्तमान एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता का भी तबादला किया गया है. उन्हें अब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, सदर, सीवान की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनके स्थान पर नई पदस्थापना के तहत सदर गोपालगंज में कृपालचंद्र जायसवाल की तैनाती की गई है.

हथुआ में STF से पहुंचे राजेश कुमार

हथुआ अनुमंडल में भी पुलिस नेतृत्व में बदलाव किया गया है. विशेष कार्य बल यानी STF, बिहार, पटना में तैनात डीएसपी राजेश कुमार को हथुआ का नया एसडीपीओ नियुक्त किया गया है. वह अब गोपालगंज जिले के हथुआ अनुमंडल में पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी संभालेंगे.

तीन अधिकारियों की नई जिम्मेदारी एक नजर में

अधिसूचना के अनुसार कृपालचंद्र जायसवाल को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से एसडीपीओ-2, सदर, गोपालगंज भेजा गया है. आनंद मोहन गुप्ता को गोपालगंज से एसडीपीओ-II, सदर, सीवान की जिम्मेदारी मिली है. वहीं राजेश कुमार को STF, बिहार, पटना से एसडीपीओ, हथुआ, गोपालगंज बनाया गया है.

Also Read : बिहार में 27 DSP का तबादला, 7 अधिकारियों को मिली नई SDPO जिम्मेदारी; पटना समेत कई जिलों में बड़ा फेरबदल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुरेश राय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >