Gopalganj News : चंदा वसूलने गये बदरजीमी के युवकों से इजमाली गांव में मारपीट, पथराव के बाद इलाके में तनाव

Gopalganj News : सीवान जिले के बड़हरिया थाने के इजमाली गांव में गोपालगंज के युवकों के साथ मारपीट की गयी. रविवार की सुबह हुई घटना में एक युवक घायल हो गया, उसे इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मीरगंज. सीवान जिले के बड़हरिया थाने के इजमाली गांव में गोपालगंज के युवकों के साथ मारपीट की गयी. रविवार की सुबह हुई घटना में एक युवक घायल हो गया, उसे इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद दोनों पक्ष के बीच तनाव बढ़ गया और उग्र होकर लोगों ने सड़क को जाम कर दिया. इसके बाद पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

हालत गंभीर होने पर भेजा गया सदर

अस्पताल

बताया जाता है कि बदरजीमी गांव के कुछ युवक हनुमान मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा के लिए चंदा वसूलने गये थे. आरोप है कि धार्मिक स्थल के पास उन पर पथराव किया गया और मारपीट की गयी. घटना में गोपालगंज के बदरजीमी गांव के निवासी नीतीश चौहान गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें पहले हथुआ अस्पताल लाया गया, फिर हालत नाजुक होने पर सदर अस्पताल भेजा गया. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, युवकों पर हमला उस समय हुआ, जब वे बाइक से सीमावर्ती सीवान जिले के नवीगंज जा रहे थे. इस दौरान इजमाली गांव में उन पर पथराव कर दिया गया. घायलों का आरोप है कि भगवा रंग देखकर उन पर हमला किया गया और मारपीट करने के लिए शोर मचाया गया.

सीवान और गोपालगंज पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित

घटना के बाद गोपालगंज और सीवान जिलों की पुलिस मौके पर पहुंच गयी और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है. बता दें कि बदरजीमी गांव में 20 मार्च को हनुमानजी की प्राणप्रतिष्ठा का आयोजन है, जिसके तहत कलशयात्रा निकाली जायेगी. इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश है और दोनों जिले की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर शांति बहाल करने में जुटे हुए हैं. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जायेगी. गोपालगंज पुलिस की मीडिया सेल ने मामले को लेकर स्थिति नियंत्रण में होने और एहतियातन पुलिस की चौकसी बढ़ाने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GURUDUTT NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >