Gopalganj News : गोपालगंज के तीन मजदूरों की बेंगलुरु में हत्या, दो गिरफ्तार, हत्या करनेवाले सभी आरोपित भी गोपालगंज के रहनेवाले

Gopalganj News : होली की पार्टी करने के दौरान बेंगलुरु के सरजापुर इलाके में गोपालगंज जिले के तीन युवकों की चाकू मारकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी है.

गोपालगंज. होली की पार्टी करने के दौरान बेंगलुरु के सरजापुर इलाके में गोपालगंज जिले के तीन युवकों की चाकू मारकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी है. मृतकों की पहचान गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के पिठौरी गांव निवासी रामाधार यादव के 21 वर्षीय पुत्र राधेश्याम यादव, द्वारिका राम के 20 वर्षीय पुत्र अंशु राम और मठ गौतम निवासी ओमप्रकाश साह के 22 वर्षीय पुत्र दीपू कुमार के रूप में हुई है. वहीं, रामाधार यादव का पुत्र बीरबल यादव घायल बताया गया है. सभी आरोपित गोपालगंज के पिठौरी गांव के रहनेवाले हैं. बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, मुख्य आरोपित पिठौरी के निवासी बनारसी राम का पुत्र सोनू राम फरार बताया जा रहा है.

आरोपित की बहन का कॉल उठा लेने पर बढ़ा विवाद

मृतकों के परिजनों ने बताया कि बीते दो मार्च को ही सभी युवक बेंगलुरु में पाइप फिटर और लेबर के रूप में काम करने के लिए गये हुए थे. शनिवार शाम होली को लेकर एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में पार्टी कर रहे थे. इसी दौरान एक युवक ने आरोपित की बहन का कॉल उठा लिया, जिससे नाराज होकर उसने चाकू से हमला कर दिया. हमले के दौरान चाकू लगने से तीन युवकों की मौत हो गयी.

परिजनों में मचा कोहराम

इधर, घटना की सूचना पाकर परिजनों ने थावे थाने में पहुंचकर बेंगलुरु पुलिस से शवों को मंगाने की गुहार लगायी. परिजनों ने बताया सोमवार की शाम तक शव गोपालगंज पहुंचने की उम्मीद है. वहीं, थावे थाना क्षेत्र के तीन मजदूरों की एक साथ हत्या होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GURUDUTT NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >